news-details

युवा चेतना मंच ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी
प्रमोद आलोक इंटर कॉलेज में मंगलवार को युवा चेतना मंच की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष ललित नारायण पांडेय और महामंत्री डॉ. देवमणि तिवारी ने किया। कार्यक्रम में यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा 2026 में प्रदेश में छठी रैंक और अमेठी टॉपर निधि, जनपद में तीसरा स्थान पाने वाली मधूलिका शुक्ला तथा दसवां स्थान हासिल करने वाले सूरज वर्मा को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के गणित शिक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी, आदित्य यादव और अंग्रेजी शिक्षक अनामय मिश्र को भी उनके विषय में छात्रों द्वारा 100 में 100 अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर डॉ. देवमणि तिवारी ने अपने जन्मदिन पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और छात्रों से हर जन्मदिन पर एक पौधा लगाने की अपील की। प्रधानाचार्या डॉ. ममता त्रिपाठी ने विद्यार्थियों को निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।