
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। रायबरेली जिले के नीवां गांव निवासी मोहित सिंह की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित के अनुसार, बीती रात करीब 8:40 बजे रिजवान और रेहान ने दो अज्ञात साथियों के साथ उनका रास्ता रोककर मारपीट की और जंगल की ओर खींचने का प्रयास किया। आरोप है कि हमलावरों ने जान से मारने की धमकी देकर 10 ग्राम सोने की चेन और 3,500 रुपये छीन लिए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक कुंवर सिंह को सौंपी है।