news-details

युवती सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण पर मंथन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के क्षितिज युवती सम्मेलन में राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और सकारात्मक सोच सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला है। सम्मेलन में नेतृत्व क्षमता विकसित करने और समाज के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वहन करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में प्रांत प्रमुख डॉ. कस्तूरी सिंह, जिला प्रमुख डॉ. वंदना वाजपेयी, जिला परिषद अध्यक्ष शकुन सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा और बाल कल्याण समिति अध्यक्ष प्रीति सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। इसके अलावा विभाग संगठन मंत्री अभिनव, कार्यकर्ता अर्पण, शोभा निगम, विभाग संयोजक क्षितिज, विस्तारक अजय, अनंत, आशुतोष और जान्हवी ने सहभागिता की।सम्मेलन में युवाओं को राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने और अपनी नेतृत्व क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि युवा अपनी प्रतिभा और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से देश के विकास को नई दिशा दे सकते हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य युवतियों में नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करना और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में उनकी सक्रिय भागीदारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। सम्मेलन में युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया गया।