
पारदर्शी विकास न्यूज़ चिल्ला/बांदा।चिल्ला थाने में तैनात 27 वर्षीय सिपाही अनुराग सिंह भदौरिया की यमुना नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। रविवार को नहाने के दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चले गए। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी और स्थानीय गोताखोर मौके पर पहुंचे। करीब पांच घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद नदी के बीच से सिपाही का शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार अनुराग सिंह भदौरिया यमुना किनारे नहाने गए थे, इसी दौरान हादसा हो गया। घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई।अनुराग की शादी वर्ष 2024 में हुई थी। उनका चार माह का बेटा भी है। परिवार के अनुसार वह चिल्ला थाने में तैनात होने से पहले कमासिन थाने में कार्यरत थे। हादसे से दोनों परिवारों में मातम छा गया।