news-details

यमुना तट स्थित पिंडदान स्थल का हुआ जीर्णोद्धार

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  औरैया। समाजसेवी संस्था एक विचित्र पहल सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को यमुना तट मार्ग स्थित क्षतिग्रस्त पिंडदान स्थल का जीर्णोद्धार कराया गया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, पौधारोपण तथा पिंडदान चौकी पर चमकदार ग्रेनाइट पत्थर लगाया गया। साथ ही गड्ढायुक्त फर्श को समतल कर श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुरूप तैयार किया गया।

समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि पिंडदान स्थल लंबे समय से जर्जर स्थिति में था, जिससे अंतिम संस्कार और पिंडदान के लिए आने वाले लोगों को काफी असुविधा होती थी। समिति के संस्थापक आनंद नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि चौकी क्षतिग्रस्त होने के साथ परिसर में कई गड्ढे भी हो गए थे, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। जनहित को ध्यान में रखते हुए स्थल का पुनर्निर्माण कराया गया।जीर्णोद्धार कार्य के तहत छायादार पौधों का रोपण कर ट्री गार्ड लगाए गए, जिससे परिसर अधिक स्वच्छ और व्यवस्थित दिखाई दे रहा है। समिति के अनुसार प्रतिदिन शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले लगभग 10 दिवंगत व्यक्तियों का पिंडदान यहां होता है तथा बड़ी संख्या में लोग इस स्थल पर पहुंचते हैं।कार्यक्रम में देवीदास अग्रवाल, मनीष पुरवार (हीरु), डॉ. शिवकुमार सोनी, विनोद कुमार पोरवाल, अनिल कुमार सोनी, सचिन कुमार पोरवाल, संजय अग्रवाल, तेज बहादुर वर्मा, राकेश गुप्ता, संतोष कुशवाहा सहित समिति के अनेक सदस्यों ने सहयोग किया।