
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रेभा गांव में वरिष्ठ अधिवक्ता राम प्रताप यादव की दिवंगत मां यशोदा देवी की स्मृति में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा और तेरहवीं भोज का आयोजन किया गया। रिमझिम बारिश और खराब मौसम के बावजूद सभा में एक हजार से अधिक लोग शामिल हुए। 82 वर्षीय यशोदा देवी सरल, विनम्र और धर्मनिष्ठ स्वभाव की महिला थीं। ग्रामीण महिलाएं उन्हें अपना अभिभावक मानती थीं। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने उनके व्यक्तित्व और सेवाओं को याद करते हुए कहा कि उन्होंने परिवार में अच्छे संस्कार और सुखद वातावरण का निर्माण किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता मो. कुद्दुस खां, पूर्व प्रधान राम यश यादव, ग्राम प्रधान महेंद्र कुमार यादव, संजीव भारती, अरुण प्रजापति, महावीर कश्यप, कपिलेश यादव, देवांशु सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, अवनीश वर्मा, अनुराग शुक्ल, अनिल कुमार यादव, ललित कुमार और मनोज कुमार यादव समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।