news-details

10 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पुलिस ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 10 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत करीब 12 लाख रुपये बताई जा रही है।गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सैठा बॉर्डर के पास पुलिस ने बाइक सवार घनश्याम कुमार शुक्ला को पकड़ा। तलाशी में बाइक की डिग्गी और झोलों से गांजा मिला। आरोपी प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है।पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी बरामद की है। एसपी Saravanan T ने बताया कि आरोपी लंबे समय से गांजा तस्करी में शामिल था और मोबाइल ऐप के जरिए ग्राहकों से संपर्क करता था। पुलिस उसके नेटवर्क और आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।