news-details

10 किलो के ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  सुल्तानपुर। स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की टीम ने महिला के पेट से करीब 10 किलोग्राम वजन का ट्यूमर निकालकर सफल ऑपरेशन किया। पिछले सप्ताह हुए इस जटिल ऑपरेशन के बाद महिला की हालत में सुधार बताया गया है। खास बात यह रही कि महिला का ऑपरेशन और उपचार पूरी तरह निःशुल्क किया गया। मरीज लंबे समय से गंभीर समस्या से जूझ रही थी और कई जगह इलाज के लिए भटक चुकी थी। डॉ. राजरतन मिश्रा के प्रयासों के बाद एसोसिएट प्रोफेसर एवं सर्जन डॉ. सुप्रीत वर्मा और उनकी टीम ने ऑपरेशन किया। इसमें एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. जितेश सहित चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और तकनीशियनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। सफल ऑपरेशन से मरीज के परिजनों ने राहत जताते हुए पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।