news-details

10 मंदिरों में भक्तिभाव से मनी महर्षि वाल्मीकि जयंती

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के मार्गदर्शन में सोमवार को जिले के 10 प्रमुख मंदिरों में महर्षि वाल्मीकि जयंती भक्तिमय वातावरण में मनाई गई। इस दौरान श्रीराम-जानकी और हनुमान मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन, दीपदान, अखंड रामायण पाठ और संकीर्तन के आयोजन हुए। श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।