
विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी धन्वंतरि सेवा समिति द्वारा धनतेरस के पावन पर्व पर भगवान धन्वंतरि का भव्य पूजन एवं विशाल महायज्ञ का आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में यह संदेश देना था कि भगवान धन्वंतरि जयंती केवल धन-संचय का पर्व नहीं है, बल्कि यह आरोग्य और दीर्घायु का पर्व है। आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि की पूजा से हमें उत्तम स्वास्थ्य का वरदान प्राप्त होता है, जो जीवन का सबसे बड़ा धन है।महायज्ञ के दौरान विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और दिव्य हो गया। इस सामूहिक महायज्ञ में शहर के प्रसिद्ध आयुर्वेद वैद्य, डॉक्टर, समाजसेवी और समाज के विभिन्न वर्गों के गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि इसमें काफी संख्या में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर सहभागिता की। बच्चों ने अपने हाथों से महायज्ञ में आहुति दी और पूजन किया। बच्चों में आयुर्वेद और भारतीय संस्कृति के प्रति इस प्रकार का उत्साह देखकर सभी ने उनकी सराहना की।समिति द्वारा इस अवसर पर एक विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया था।

प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियों, औषधीय पौधों और प्राचीन काल में उपयोग होने वाले मसालों को रखा गया था। आयुर्वेदाचार्यों ने वहाँ आए हुए लोगों को इन जड़ी-बूटियों के लाभ और उनके उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों के रूप में *सीएमओ आयुर्वेद-यूनानी डॉ. कप्तान सिंह, डॉ. वंदना पाठक और अपना दल एस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौरसिया* विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने आयुर्वेद के महत्व पर प्रकाश डाला और समिति के कार्यों की सराहना की।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सभी पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर मुख्य रूप से चेयरमैन संस्थापक अमित श्रीवास्तव, अध्यक्ष सुखबीर मलिक, संयोजक डॉ. निरंकार गोयल, महासचिव डॉ. मनीष यादव, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह, संरक्षक अरुण भाटिया, सचिव सौरभ महाना, सचिव नवीन गुप्ता, सचिव कपिल बाजपेई, उपाध्यक्ष शारदा प्रकाश अग्रवाल, सचिव राम प्रकाश कुशवाहा, उपाध्यक्ष अरुण कुमार शर्मा, संगठन मंत्री दीपक सोनी, सह संगठन मंत्री योगेन्द्र तिवारी, प्रचार मंत्री जे.पी. अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष विनोद शर्मा, मीडिया प्रभारी सुशील कुमार और जगनायक प्रधान* सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। अंत में समिति के अध्यक्ष सुखबीर मलिक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धन्वंतरि सेवा समिति निरंतर समाज सेवा और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार के लिए कार्य करती रहेगी। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और सभी के आरोग्यमय जीवन की कामना के साथ हुआ।

