news-details

105 मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। रविवार को रामादेवी स्थित जगदंबा अतिथि गृह में क्षत्रिय सभा कानपुर नगर एवं देहात की ओर से मेधावी छात्र-छात्रा अलंकरण एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 105 मेधावी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र, बैग और माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षत्रिय सभा कानपुर नगर एवं देहात के अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी लाल सिंह तोमर ने की।लाल सिंह तोमर ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ भारतीय संस्कार, संस्कृति और अच्छे व्यवहार को भी अपनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि क्षत्रिय भवन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा, जहां आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था की जाएगी।महामंत्री आर.एन. सिंह ने बच्चों को सामाजिक बुराइयों से दूर रहने और अभिभावकों से सही मार्गदर्शन देने की अपील की। कार्यक्रम में संजय सिंह भदौरिया, जितेंद्र प्रताप सिंह, आरबी सिंह गौतम, एसके सिंह, राजू राजावत, यशवीर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।