
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के बुंदेलखंड जोन अध्यक्ष हाजी शारिक अली का प्रथम बार औरैया नगर आगमन 12 जुलाई 2026 को होने जा रहा है। उनके स्वागत को लेकर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रम के आयोजकों के अनुसार हाजी शारिक अली के आगमन पर जिले के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इस दौरान पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया जाएगा।एआईएमआईएम जिला अध्यक्ष क़ारी मुक्तदिर मज़हरी एवं जिला मीडिया प्रभारी अय्यूब खान (पत्रकार) सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है।