15 यूनिट रक्तदान कर प्रवासी मदद फाउंडेशन ने पेश की मानवता की मिसाल
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक में प्रवासी मदद फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में फाउंडेशन के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदाताओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए अन्य लोगों से भी इस पुनीत कार्य के लिए आगे आने की अपील की।ब्लड बैंक संचालक राजीव तिवारी ने रक्तदाताओं को रक्तदान के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि रक्तदान महान सामाजिक सेवा है। स्वस्थ व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने लोगों से नियमित अंतराल पर रक्तदान करने का आह्वान किया।शिविर के आयोजक अविनाश कुमार ने कहा कि रक्त की कमी को दूर करने और जरूरतमंद मरीजों की मदद के उद्देश्य से समय-समय पर ऐसे शिविर आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने युवाओं और सामाजिक संगठनों से रक्तदान अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।शिविर में दिलीप शर्मा, राकेश कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, अतुल मद्धेशिया, लक्ष्मण चौहान, जय प्रकाश गुप्ता, हाजीरा अंसारी, संदीप कुमार शर्मा, धनंजय चौहान, अखिलेश शाह और दीनानाथ पाण्डेय सहित 15 लोगों ने रक्तदान किया। आयोजन में ब्लड बैंक टीम और फाउंडेशन सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।