
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में मनरेगा के तहत अप्रैल से जून 2026 के बीच 16,378 श्रमिकों को रोजगार मिला है। जॉब कार्डों के सत्यापन के बाद जिले में सक्रिय जॉब कार्ड धारकों की संख्या घटकर 95,886 रह गई है। ऐसे में केवल करीब 17 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों को ही काम मिल सका है। विकास खंडवार आंकड़ों के अनुसार सबसे अधिक रोजगार जामों, मुसाफिरखाना, तिलोई और गौरीगंज ब्लॉकों में मिला, जबकि अमेठी, संग्रामपुर और शाहगढ़ में रोजगार पाने वाले श्रमिकों की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। काम पूरा होने के बावजूद बड़ी संख्या में श्रमिकों को अब भी मजदूरी का भुगतान मिलने का इंतजार है।मनरेगा के उपायुक्त शेर बहादुर सिंह ने बताया कि 1 जुलाई से लागू नई व्यवस्था के तहत अब मनरेगा मजदूरों को 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी मिलेगी और पात्र श्रमिकों को वर्ष में 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।