news-details

20 हजार का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। चकेरी पुलिस ने सोमवार को लंबे समय से फरार चल रहे 20 हजार रुपए के इनामी गैंगस्टर वाहिद उर्फ वाजिद को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में पेशी के लिए कानपुर आया था, जहां पुलिस ने पहले से घेराबंदी कर उसे लखनऊ-रामादेवी रैंप के पास पकड़ लिया।एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपी मूल रूप से रामपुर का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तराखंड में रह रहा था। चकेरी थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले में वह काफी समय से फरार चल रहा था।सूचना मिलने पर चकेरी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कानपुर, रामपुर और चंदौली में 10 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास समेत कई मामले शामिल हैं।पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य साथियों की जानकारी जुटा रही है।