news-details

"2027 फतह का भाजपा ने बनाया बूथ प्लान"

You can share this post!

 

बूथ से विधानसभा तक जीत की रणनीति

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। घाटमपुर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को एक गेस्ट हाउस में भारतीय जनता पार्टी का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।मुख्य अतिथि भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह ने कहा कि बूथ अध्यक्ष संगठन की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रियता ही चुनावी सफलता की आधारशिला है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों, पन्ना प्रमुखों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं तथा प्रभावशाली नागरिकों की सूची तैयार करने का आह्वान किया। साथ ही मतदाता सूची में छूटे नाम जुड़वाने, 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने बूथ अध्यक्षों से नियमित जनसंपर्क बनाए रखने और सरकार की योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुंचाने की अपील की। भाजपा कानपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं निवर्तमान विधायक उपेंद्र नाथ पासवान ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए 2027 के चुनाव में पार्टी की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।सम्मेलन में बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।