news-details

20मई को कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी में जुटी कांग्रेस

You can share this post!

 

 पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी।  लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के आगमन पर कांग्रेस ने गौरीगंज बाई पास मोड़ के पास पूरे तेजी में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया है।  सम्मेलन को लेकर पार्टी के नेता तैयारी में लगे हुए हैं। सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने पार्टी नेताओं के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिला अध्यक्ष प्रदीप सिंघल के नेतृत्व में कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए व्यापक तैयारी की जा रही है। मंच निर्माण, साउंड सिस्टम, पेयजल, विद्युत व्यवस्था तथा बैठने की समुचित व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि सभी कार्यकर्ताओं और आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, प्रवक्ता अनिल सिंह, विजय पासी,मुन्ना त्रिसुंडी,अनुपम पाण्डेय एवं राजीव सिंह,फ़तेह बहादुर लगातार तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं और आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।