news-details

23वें दिन भी जारी रही राजस्व अधिवक्ताओं की हड़ताल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ औरैया। विभिन्न मांगों को लेकर राजस्व अधिवक्ता एसोसिएशन की हड़ताल मंगलवार को 23वें दिन भी जारी रही। अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन भी लगातार जारी है। इस दौरान एसोसिएशन की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित कर आंदोलन की आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने प्रशासन पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जब तक उनकी सभी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ता समाज किसी भी दबाव में झुकने वाला नहीं है और आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। महामंत्री हरिभानु अवस्थी ने बताया कि आंदोलन को समाज के विभिन्न वर्गों का समर्थन मिल रहा है। बैठक में जिले के विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारी भी शामिल हुए और अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मांगों के समाधान में देरी होने पर आगे की रणनीति के तहत बड़े कदम उठाए जा सकते हैं। बैठक में प्रशासनिक कार्यप्रणाली के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं ने मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो चक्का जाम और पूर्ण तालाबंदी जैसे कदमों पर विचार किया जाएगा। क्रमिक अनशन पर मंगलवार को अरुण सक्सेना, अनिल श्रीवास्तव, आशीष दुबे, प्रभात त्रिपाठी और ऋषभ शुक्ला बैठे। बैठक में एसोसिएशन के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिवक्ता तथा व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मौजूद रहे।