news-details

28 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मिला सम्मान

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी/जगदीशपुर। अमेठी के सिंहपुर ब्लॉक सभागार में प्री-प्राइमरी शिक्षा में बेहतर कार्य करने वाली 28 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। रॉकेट लर्निंग संस्था की ओर से आयोजित समारोह में कार्यकत्रियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि प्रारंभिक बाल्यावस्था शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के प्रयासों की सराहना करते हुए पोषण के साथ शिक्षा पर भी समान ध्यान देने पर जोर दिया।इस अवसर पर जिला समन्वयक सुरेश गुप्ता, मुख्य सेविकाएं और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अंकिता स्वरूप ने किया।