
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। हमीरपुर में मछलियों के प्रजनन काल को देखते हुए जिला प्रशासन ने 1 जून से 31 अगस्त 2026 तक सभी नदियों और जलाशयों में मत्स्य आखेट (मछली पकड़ने) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ मत्स्य अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से प्रतिबंध का पालन कर जल जीवों और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की है।