news-details

31 जुलाई को होगा डॉ. शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय का 13वां दीक्षांत समारोह 31 जुलाई को अपराह्न 3 बजे आयोजित होगा। समारोह की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कुलसचिव रोहित सिंह ने आयोजन के लिए 26 समितियों के गठन का कार्यालय आदेश जारी किया है। इसके बाद कुलपति आचार्य संजय सिंह की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर सभी समिति सदस्यों को समयबद्ध तैयारियों और जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।विश्वविद्यालय के प्रवक्ता प्रो. यशवंत वीरोदय ने बताया कि स्वागत समिति के संयोजक प्रो. नागेंद्र यादव और आमंत्रण समिति के संयोजक प्रो. अश्वनी कुमार दुबे बनाए गए हैं। वहीं, सुरक्षा एवं अनुशासन व्यवस्था की जिम्मेदारी कुलानुशासक प्रो. आशुतोष कुमार पाण्डेय को सौंपी गई है। पदक एवं डिग्री समिति की संयोजक प्रो. कविता त्यागी, बैठक व्यवस्था समिति के संयोजक प्रो. विपिन कुमार पाण्डेय तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति की जिम्मेदारी डॉ. कौशिकी सिंह को दी गई है।कुलपति आचार्य संजय सिंह ने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। विश्वविद्यालय का प्रयास है कि यह आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित और यादगार बने। इसके लिए सभी समितियों को तय समयसीमा में कार्य पूरा करने और विद्यार्थियों, अभिभावकों व अतिथियों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।