news-details

31 मई तक मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन महात्मा टिकैत गुट ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन किया और प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभाकांत मिश्रा, जिला अध्यक्ष शिव शंकर निषाद समेत कई पदाधिकारी कलेक्ट्रेट पहुंचे और एडीएम न्यायिक को संबोधित ज्ञापन दिया। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि 31 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।ज्ञापन में खीमसेपुर के मथुरानंद गांव और नागला मानदाता में बन रहे लिंक एक्सप्रेसवे के कट को तिरछे की बजाय सीधे बनाए जाने की मांग की गई, ताकि ग्रामीणों के कम से कम मकान प्रभावित हों। इसके अलावा शंकरपुर में परिवार नियोजन योजना के तहत दिए गए पट्टों को पट्टा धारकों को वापस दिलाने और सीनरी पृथ्वी में हुई चकबंदी दलबंदी को निरस्त करने की मांग भी उठाई गई।किसानों ने खेतों में खड़ी मक्का की फसल की सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली आपूर्ति और यूरिया समेत जरूरी उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा।