news-details

36वीं वाहिनी पीएसी में स्वास्थ्य शिविर, 356 ने कराया परीक्षण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। 36वीं वाहिनी पीएसी कैंपस, रामनगर में शनिवार को ‘ब्रेथ ईजी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल’ के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। सेना नायक अनिल कुमार पाण्डेय के सहयोग और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एस.के. पाठक के नेतृत्व में आयोजित शिविर में 356 पीएसी जवानों और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चले शिविर में चेस्ट, टीबी, एलर्जी, श्वास एवं फेफड़े, पेट, जोड़, ब्लड प्रेशर, मधुमेह, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा सर्जरी से संबंधित जांच और परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों को निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराईं। शिविर में डॉ. स्वप्निल पाठक, डॉ. साक्षी पाठक, डॉ. ए.के. गुप्ता, डॉ. शिवांगी पाण्डेय और डॉ. धीरेन्द्र सिंह ने सेवाएं दीं। पीएसी अधिकारियों ने जवानों के स्वास्थ्य के लिए इस पहल की सराहना की। बताया गया कि यह जवानों का तीसरा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर है।