
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। थाना सिगरा पुलिस ने सेवानिवृत्त हो रहे होमगार्ड शिव गोपाल पाठक को सम्मान के साथ भावभीनी विदाई दी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र और सिगरा पुलिस परिवार की ओर से उन्हें उपहार भेंट कर माल्यार्पण किया गया और उनके स्वस्थ एवं सुखमय भविष्य की कामना की गई।होमगार्ड शिव गोपाल पाठक पुत्र स्वर्गीय जगन्नाथ प्रसाद पाठक मूल रूप से प्रतापगढ़ के निवासी हैं। उन्होंने वर्ष 1985 में मात्र 15 रुपये दैनिक भत्ते पर होमगार्ड विभाग में अपनी सेवा शुरू की थी। इसके बाद उन्होंने कमिश्नरेट वाराणसी के विभिन्न थानों में अपनी जिम्मेदारी निभाई।पुलिस कर्मियों ने बताया कि शिव गोपाल पाठक अपने सरल स्वभाव, ईमानदारी और बेहतर व्यवहार के लिए जाने जाते रहे। उनके साथ काम करने वाले अधिकारी और कर्मचारी उनके सेवाभाव को हमेशा याद रखेंगे।30 जून 2026 को 38 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद वह होमगार्ड विभाग से सेवानिवृत्त हुए। विदाई समारोह में पुलिसकर्मियों ने उनके योगदान की सराहना करते हुए उनके और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।