news-details

5 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग का बाबू गिरफ्तार

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS मथुरा के कृष्णा नगर बिजली घर में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बिजली विभाग के एक लिपिक को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन का लोड कम करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। कार्रवाई के बाद बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।आगरा एंटी करप्शन ट्रैप टीम ने प्रभारी निरीक्षक पूजा शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेवेन्यू असिस्टेंट सुरेश चंद के रूप में हुई है। वह लंबे समय से एक उपभोक्ता का काम टाल रहा था और कथित तौर पर 5 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था।पीड़ित उपभोक्ता ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की। शिकायत की जांच के बाद टीम ने जाल बिछाया। शुक्रवार को उपभोक्ता जैसे ही आरोपी को रिश्वत की रकम देने पहुंचा, पहले से मौजूद टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया और रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए आगरा ले जाया गया। उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विधिक कार्रवाई नियमानुसार की जा रही है।