
पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कसया पुलिस ने गुरुवार को 50 लीटर अपमिश्रित अवैध कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान तिम्बा उरांव पुत्र तंगलू उरांव निवासी कमलपुर, थाना भरनो, जनपद गुमला, झारखंड के रूप में हुई है। उसके पास से दो प्लास्टिक के डिब्बों में कुल 50 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इसके अलावा 1.5 किलोग्राम नौसादर, एक किलोग्राम यूरिया और 25 किलोग्राम गुड़ भी मिला है।पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ थाना कसया में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में मु0अ0सं0 587/2026 के तहत धारा 274 बीएनएस और 60(2) आबकारी अधिनियम में कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इत्यनन्द पाण्डेय, उपनिरीक्षक मृत्युंजय सिंह, सुमित कुमार तथा कांस्टेबल विनोद यादव, मनोज कुमार और इन्द्रेश कुमार शामिल रहे।