news-details

500 पेटी नकली रिफाइंड तेल बरामद, गोदाम पर पुलिस का छापा

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Ayodhya

नामी ब्रांड फॉर्च्यून रिफाइंड ऑयल के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कोतवाली नगर क्षेत्र के वजीरगंज स्थित एक गोदाम पर छापा मारकर 500 से अधिक पेटी नकली रिफाइंड तेल बरामद किया है। कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

मामले की शुरुआत तब हुई जब अदानी विल्मर लिमिटेड के सेल्स मैनेजर ने बाजार में कंपनी के नाम से नकली तेल बिकने की शिकायत पुलिस से की। शिकायत में बताया गया कि कुछ लोग फॉर्च्यून ब्रांड की पैकेजिंग की नकल कर उपभोक्ताओं को धोखा दे रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और वजीरगंज स्थित गोदाम पर दबिश दी।

छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में पैक्ड तेल बरामद हुआ, जिस पर फॉर्च्यून ब्रांड जैसी नकली पैकिंग लगी थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह नकली तेल असली ब्रांड बताकर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं की सेहत के साथ खिलवाड़ होने की आशंका भी जताई जा रही है।

पुलिस ने मौके से पूरा माल जब्त कर लिया है और गोदाम संचालकों से पूछताछ की जा रही है। इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश जारी है। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दे दी गई है, ताकि बरामद तेल की गुणवत्ता की जांच कराई जा सके। पुलिस ने जल्द पूरे नेटवर्क का खुलासा करने का दावा किया है।