news-details

5000 मीटर दौड़ में अजय बिंद को कांस्य

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के टेक्नीशियन (फिटर) अजय कुमार बिंद ने 65वीं राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 में कांस्य पदक जीतकर बरेका और भारतीय रेल का गौरव बढ़ाया। नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 से 11 अक्टूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में अजय ने पुरुषों की 5000 मीटर दौड़ 14 मिनट 03.86 सेकंड में पूरी कर तीसरा स्थान हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से बरेका परिवार में खुशी का माहौल है। कठिन परिश्रम, निरंतर अभ्यास और समर्पण से हासिल यह सफलता अन्य खिलाड़ियों एवं रेलकर्मियों के लिए प्रेरणास्रोत है। बरेका परिवार ने अजय के उज्ज्वल खेल भविष्य की कामना की।