news-details

52 होटलों की जांच में मिलीं गंभीर खामियां

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर में 52 होटल और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच में ग्राहकों की सेहत से जुड़ी गंभीर लापरवाही सामने आई है। शासन की ओर से गठित टीम को कई जगह एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थ, गंदगी और खराब सैनिटेशन व्यवस्था मिली। कुछ प्रतिष्ठानों में वेज और नॉन-वेज खाद्य सामग्री एक ही फ्रीजर में रखी गई थी, जबकि जाजमऊ में खुले में कच्चा मांस मिला।जांच में पांच प्रतिष्ठानों की स्थिति गंभीर पाई गई। मॉल रोड स्थित काके दी हट्टी में एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों के साथ किचन में गंदा पानी और कीड़े-मकोड़े मिले। हर्ष नगर के आनंद सेफ्रॉन में एक्सपायर्ड वेज और नॉन-वेज सामग्री रखी थी। यहां सर्विंग एरिया में भी गंदगी मिली।आवास विकास स्थित द डाइनिंग हाउस में फ्रीजर की सफाई खराब मिली और दोनों तरह की खाद्य सामग्री एक साथ रखी गई थी। सिविल लाइन्स के लिटिल शेफ में भी खाद्य पदार्थों के रखरखाव और सैनिटेशन में कमियां पाई गईं।जाजमऊ के अल समीम फूड कोर्ट में खुले में कच्चा मांस रखा मिला। यहां ड्रेनेज व्यवस्था भी खराब थी। जांच के दौरान जीटी रोड स्थित प्रिस्टीन होटल का लाइसेंस निलंबित कर किचन बंद करा दिया गया।एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि अन्य प्रतिष्ठानों में मिली खामियों के आधार पर भी कार्रवाई की जाएगी। जांच का उद्देश्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई सुनिश्चित करना है।