news-details

6 जून को होगा संपूर्ण समाधान दिवस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर: जनसमस्याओं के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए जिले की सभी तहसीलों में 6 जून (शनिवार) को संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। निर्धारित रोस्टर के अनुसार तहसील मौदहा में जिलाधिकारी अभिषेक गोयल और पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक की अध्यक्षता में शिकायतों की सुनवाई होगी। तहसील सुमेरपुर, राठ और सरीला में भी वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी जनशिकायतों का निस्तारण करेंगे। समाधान दिवस में राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायत, सिंचाई, कृषि, स्वास्थ्य, शिक्षा, आपूर्ति और समाज कल्याण समेत विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों की सुनवाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को समाधान दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक संबंधित तहसील सभागार में पहुंचकर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे।