
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के दांदूपुर गांव से 70 वर्षीय मथुरा यादव शनिवार की रात से लापता हैं। परिजनों ने गांव, आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उनके पुत्र अरुण कुमार उर्फ राजू ने शिवरतनगंज थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।अरुण कुमार ने बताया कि वह बीएचईएल क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रहते हैं, जबकि उनके पिता मथुरा प्रसाद दांदूपुर स्थित घर में अकेले रहते थे। शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे वह घर से कहीं चले गए। जानकारी मिलने पर अरुण परिवार के साथ गांव पहुंचे और उनकी खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।ग्राम प्रधान राम किशोर के अनुसार, मथुरा प्रसाद मिलनसार और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। उनके अचानक लापता होने से परिजन बेहद परेशान हैं।शनिवार की शाम पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज किया। जांच उपनिरीक्षक कुंवर सिंह को सौंपी गई है। थानाध्यक्ष दयाशंकर मिश्रा ने बताया कि पुलिस सभी संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।