news-details

8 से 13 अप्रैल भव्य पंचकल्याणक महोत्सव

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Lalitpur

 चांदपुर जहाजपुर स्थित श्रीशांतोदय तीर्थ क्षेत्र में 8 से 13 अप्रैल 2026 तक भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक आयोजन जगत पूज्य निर्यापक मुनिश्री सुधासागर महाराज के मंगल सानिध्य में सम्पन्न होगा। महोत्सव की शुरुआत 8 अप्रैल को सुबह मुनिश्री के भव्य मंगल प्रवेश से होगी, जो घटयात्रा और शोभायात्रा के साथ निकलेगा। कार्यक्रम में ध्वजारोहण, आचार्य निमंत्रण, गर्भ कल्याणक और जन्म कल्याणक की पूर्व क्रियाएं संपन्न की जाएंगी। छह दिवसीय महोत्सव में जन्म, तप, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक महोत्सव आयोजित होंगे। प्रतिष्ठाचार्य बा. ब्र. प्रदीप सुयश के निर्देशन में कार्यक्रम संचालित होगा। मुख्य आकर्षण 18 फीट ऊंची प्राचीन भगवान शांतिनाथ और 15 फीट की नवीन प्रतिमा की भव्य प्रतिष्ठा होगी, जो मुनिश्री के सूर्यमंत्र द्वारा संपन्न कराई जाएगी। प्रतिदिन सुबह अभिषेक, शांतिधारा और पूजन विधान आयोजित होंगे, जबकि रात्रि में भव्य दरबार और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। देशभर से आए कलाकार नृत्य-नाटिका की प्रस्तुति देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बस सेवा सुबह और शाम संचालित होगी। मीडिया प्रमुख रवि जैन ने बताया कि महोत्सव की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। समिति के पदाधिकारी और सदस्य आयोजनों में सक्रिय हैं। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से परिवार सहित शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।