news-details

आईआईटी गेट संघर्ष समिति ने विधायक का किया सम्मान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कानपुर। आईआईटी गेट संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को क्षेत्रीय विधायक नीलिमा कटियार के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति और क्षेत्रवासियों ने अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर विधायक का स्वागत किया। कार्यक्रम में व्यापारी, महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।समिति के संयोजक श्याम सुंदर गुप्ता सहित सुनील कुमार शुक्ला, संजय गुप्ता, राशिद, मनोज गुप्ता, सचिन, कोमल यादव और डॉ. राम कुमार शर्मा समेत सदस्यों ने विधायक का सम्मान किया।विधायक नीलिमा कटियार ने कहा कि उन्होंने एनएचएआई और प्रशासनिक अधिकारियों से लगातार बातचीत की है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उनकी जानकारी के बिना क्षेत्र में कोई अतिक्रमण अभियान नहीं चलाया जाएगा। किसी परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होने पर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाई जाएगी और प्रभावित लोगों को नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।उन्होंने व्यापारियों और क्षेत्रवासियों से निर्धारित पट्टी से आगे अतिक्रमण न करने की अपील भी की। समिति संयोजक श्याम सुंदर गुप्ता ने बताया कि अतिक्रमण रोकने के लिए क्षेत्र में दो गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शाम 6 से 9 बजे तक नियमित पुलिस गश्त की मांग की गई।विधायक ने क्षेत्रवासियों के स्वागत पर आभार जताते हुए कहा कि यहां आकर उन्हें अपने घर लौटने जैसा अनुभव हुआ। कार्यक्रम के बाद सभी ने सामूहिक रूप से जलपान किया।