news-details

आईसीएआई शाखा ने मनाया 78वां चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की वाराणसी शाखा ने 78वें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दिवस का भव्य आयोजन किया। पूरे दिन चले कार्यक्रमों में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके परिवारजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम की शुरुआत शाखा परिसर में ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जागरूकता पदयात्रा आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक उत्तरदायित्व का संदेश दिया गया।शाम को होटल वर्टेक्स में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन हुआ, जिसका शुभारंभ भगवान गणेश की वंदना से किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और उनके परिवार के सदस्यों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।शाखा अध्यक्ष सीए वैभव मेहरोत्रा ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक प्रगति, पारदर्शिता और सुशासन के मजबूत स्तंभ हैं तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।इस अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे में 15 वर्ष पूरे करने वाले वाराणसी के सीए का सम्मान स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाखा सचिव सीए रंजीत कुमार पांडेय ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों और सदस्यों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शाखा पदाधिकारियों सहित करीब 500 चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।