news-details

आकाशीय बिजली गिरने से प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या की सोहावल तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम पंचायत करेरू के मजरा बड़ा मिझौड़ा में शुक्रवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से एक प्राचीन दुर्गा मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मां दुर्गा की प्रतिमा सहित मंदिर में स्थापित कई देवी-देवताओं की मूर्तियों को नुकसान पहुंचा। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे।ग्रामीणों के अनुसार सुबह करीब चार बजे तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली सीधे मंदिर परिसर पर गिरी। बिजली खिड़की के रास्ते गर्भगृह तक पहुंची और मां दुर्गा की प्रतिमा से टकरा गई। इससे प्रतिमा का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि चेहरे पर काले निशान पड़ गए। मंदिर में स्थापित अन्य प्रतिमाएं भी टूट-फूट गईं।बिजली गिरने का असर इतना तेज था कि मंदिर के फर्श में छेद हो गया और मां दुर्गा को अर्पित चुनरी भी जल गई। सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे श्रद्धालु मंदिर की स्थिति देखकर स्तब्ध रह गए। घटना की जानकारी फैलते ही आसपास के गांवों से भी लोग मंदिर पहुंचने लगे।ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2005 में राम कल्प यादव ने विधि-विधान से मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कराई थी। तब से यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीणों ने क्षतिग्रस्त मंदिर के जल्द जीर्णोद्धार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार प्रतिमाओं के संबंध में उचित निर्णय लेने की मांग की है।