news-details

आरोग्य भारती की प्रबुद्धजन एवं कार्यकर्ता बैठक संपन्न

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ इटावा। आरोग्य भारती इटावा द्वारा साईं उत्सव गार्डन में प्रबुद्धजन बैठक एवं इटावा-औरैया जिले के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव एवं आयुष मंत्रालय के सलाहकार सदस्य डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने मुख्य वक्ता के रूप में स्वास्थ्य और जीवनशैली से जुड़े विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इटावा विभाग के संघचालक विनोद चंद्र पांडेय ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर पुष्पार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में डॉ. वार्ष्णेय ने कहा कि बेहतर रोग प्रतिरोधक क्षमता ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। इसके लिए संतुलित आहार, समय पर भोजन और ऋतु के अनुसार खानपान अपनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उपचार से अधिक प्राथमिकता रोगों की रोकथाम को दी जानी चाहिए।उन्होंने बताया कि आरोग्य भारती देशभर में स्वास्थ्य जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। संगठन समाज को सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाकर ‘इलनेस से वेलनेस और हैप्पीनेस’ की ओर ले जाने का प्रयास कर रहा है।बैठक के बाद इटावा और औरैया जिले के कार्यकर्ताओं की संयुक्त बैठक भी आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार, कार्ययोजना और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन, चिकित्सक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।