news-details

आरआरपीजी में ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। रणवीर रणंजय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (आरआरपीजी), अमेठी में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘सेवा की कहानी’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्रभारी प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रताप यादव ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, बल्कि उसका उपयोग समाज और राष्ट्रहित में करना भी है।मुख्य वक्ता डॉ. श्रीकांत दुबे ने सेवा के व्यापक स्वरूप पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सेवा कार्य अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने अपने सेवा अनुभव और सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रसंग साझा किए।डॉ. श्वेता द्विवेदी और डॉ. शिखा शुक्ला ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, बुजुर्गों के सम्मान और सामाजिक जागरूकता को सेवा का माध्यम बताया। डॉ. देवेंद्र मिश्र ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अनूप कुमार सिंह ने आभार जताया। कार्यक्रम में शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।