news-details

आरक्षण को लेकर जाट संगठनों का बड़ा ऐलान

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  मेरठ। केंद्रीय सेवाओं में जाट आरक्षण की मांग को लेकर देशभर के जाट संगठनों ने आंदोलन की रणनीति तैयार की है। सुभारती विश्वविद्यालय के सामने नीलकंठ हाउस स्थित राष्ट्रीय जाट महासभा कार्यालय में हुई बैठक में 15 जाट संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता हरवीर सिंह सुमन ने की, जबकि संचालन गजेंद्र सिंह नीलकंठ ने किया।राष्ट्रीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सचिन सरोहा ने बताया कि 12 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के किसान घाट से संसद भवन तक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्च केंद्रीय सेवाओं में जाट समाज को आरक्षण दिए जाने की मांग को लेकर आयोजित किया जाएगा।बैठक में सभी संगठनों ने आंदोलन को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इसी क्रम में संयुक्त जाट मोर्चे का गठन किया गया। हरबीर सिंह सुमन के आह्वान पर चौधरी सचिन सरोहा को सर्वसम्मति से मोर्चे का संयोजक चुना गया।बैठक में मनु चौधरी दांतल, नितिन अत्री, अमित तोमर सूप, अमरपाल सिंह राठी, बीएस बालियान, चौधरी नीर पाल सिंह, देवेंद्र सिंह जटराणा, साहब सिंह, मोहित मलिक समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि आरक्षण की मांग को लेकर सभी संगठन एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन को आगे बढ़ाएंगे।