news-details

आश्वासन के बाद भी जलभराव से राहत नहीं

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया।
शहर के मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा नई बस्ती में जलभराव की समस्या दूर न होने से नाराज लोगों ने बुधवार को नगर पालिका पहुंचकर हंगामा किया। करीब एक दर्जन मोहल्लेवासियों ने पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। लोगों का कहना था कि कई दिनों से मोहल्ले में पानी भरा है। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।मोहल्लेवासियों ने बताया कि जलभराव के कारण लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। घरों के आसपास पानी जमा होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है और संक्रमण व बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों ने अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रखते हुए कहा कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं कराई गई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।मोहल्लेवासियों ने जलभराव के स्थायी समाधान की मांग की, ताकि बारिश के दौरान बार-बार ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। लोगों का कहना था कि केवल अस्थायी जलनिकासी से समस्या का समाधान नहीं होगा।नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में जलभराव की समस्या पुरानी है। उन्होंने कहा कि जल्द पंप सेट लगाकर जमा पानी निकलवाया जाएगा और जलनिकासी की व्यवस्था कराकर लोगों को राहत दिलाने का प्रयास किया जाएगा।