news-details

आदित्य छठवें, प्रत्यूषा ने प्रदेश में नौवां स्थान पाया

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Amethi

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (कक्षा 10) एवं इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षा 2025-26 का परिणाम घोषित हो गया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, झारखंड कादीपुर सुलतानपुर के भैया-बहनों ने अपने परिश्रम, अनुशासन एवं लगन के बल पर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करते हुए विद्यालय, परिवार एवं क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया है। प्रदेश स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी: आदित्य भूषण पांडे ने हाई स्कूल परीक्षा में प्रदेश में छठवा स्थान बनाया तथा प्रत्यूषा मिश्रा ने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया।आदित्य भूषण पांडे पुत्र  शांति भूषण पांडे माता श्रीमती शिवानी पांडे इन्होंने प्रदेश में छठवा स्थान प्राप्त किया है। प्रत्यूषा मिश्रा पुत्री  पंकज कुमार मिश्रा माता श्रीमती जयश्री मिश्रा इन्होंने प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त किया है।

हाईस्कूल (कक्षा 10) में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 

  • 1. आदित्य भूषण पांडे (प्रदेश एवं जिला)
  • 2. प्रत्यूषा मिश्रा (प्रदेश एवं जिला)
  • 3. शताक्षी
  • 4. ओजस्वी यादव
  • 5. ईशा
  • 6. आन्या सिंह
  • 7. वैष्णवी

इंटरमीडिएट (कक्षा 12)में स्थान बनाने वाले विद्यार्थी 

  • 1. खुशी त्रिपाठी
  • 2. आदित्य सिंह