news-details

आठवें वेतन आयोग पर कर्मचारी संगठनों की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। आठवें वेतन आयोग की तैयारियों के सम्बन्ध में बुधवार को उत्तर प्रदेश शासन के वित्त विभाग के सचिव की अध्यक्षता में नवीन भवन सचिवालय के पारिजात सभागार में विभिन्न कर्मचारी संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में 22एवं23जून को केंद्रीय वेतन आयोग के सदस्यों के लखनऊ प्रवास के दौरान कर्मचारी संगठनों की मांगों को मजबूती से प्रस्तुत करने पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में संयुक्त कर्मचारी परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कर्मचारियों के वेतन, भत्तों एवं पेंशन में समुचित सुधार, संविदा कर्मियों के नियमितीकरण,आउट सोर्सिंग व्यवस्था की समाप्ति, नियमित नियुक्तियों को प्रोत्साहन देने, वार्षिक वेतन वृद्धि और वेतन मैट्रिक्स को यथावत बनाए रखने सहित अनेक प्रस्ताव आयोग को प्रेषित करने की जानकारी दी।