
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। आयकर कर्मचारी महासंघ की प्लेटिनम जयंती के अवसर पर आयकर कर्मचारी महासंघ और आयकर राजपत्रित अधिकारी संघ, पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड सर्किल के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत झंडारोहण से हुई, जिसके बाद वरिष्ठ साथियों के साथ संगोष्ठी आयोजित की गई।संगोष्ठी की अध्यक्षता सर्किल अध्यक्ष बृजेश कुमार ने की। इस दौरान राघवेन्द्र सिंह, सुनील कुमार, शरद प्रकाश अग्रवाल, सुरेश कुमार वर्मा, अजय तिवारी सहित कई पदाधिकारी मंच पर मौजूद रहे।वक्ताओं ने महासंघ के इतिहास और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संगठन का गठन 10 फरवरी 1953 को हुआ था और पहला अधिवेशन 1955 में कोलकाता में आयोजित किया गया था। उन्होंने कहा कि आयकर कर्मचारी महासंघ आज एक मजबूत और संघर्षशील संगठन के रूप में कार्य कर रहा है तथा विभिन्न कर्मचारी आंदोलनों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लेकर आयोजन को सफल बनाया।