
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुलतानपुर। प्रधान डाकघर के प्रांगण में डाक अधीक्षक प्रेमचंद तिवारी की ओर से जनपद के लगभग 50 उपडाकघरों के सब पोस्टमास्टर एवं पोस्टमास्टरों की एक समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान डाक अधीक्षक की ओर से सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शाखा डाकघरों में आधार बेश ऑनलाइन उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक खाते खोलने, स्पीड पोस्ट, पार्सल बुकिंग, डोर स्टेप एप्लीकेशन के माध्यम से डिलीवरी, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस (पीएलआई), ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई), डिजिटल ट्रांजेक्शन तथा डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल दिया गया। परिवाद निरीक्षक शैलेश शर्मा, मुसाफिरखाना डिवीजन के डाक निरीक्षक दीपक मौर्य, पोस्टमास्टर सुरेश चंद्र तिवारी, सहायक डाक अधीक्षक प्रकाश चंद्र तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। नए डाक अधीक्षक ने अभी हाल में ही पदभार ग्रहण किया है। विभागीय अधिकारियों से परिचय एवं डाक विभाग की योजनाओं के विस्तार तथा उनके प्रभावी संचालन के उद्देश्य से यह बैठक आयोजित की गई।