
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग शुरू हो गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रामनगीना यादव ने बताया कि योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है।कोचिंग में UPSC, UPPSC, JEE, NEET, NDA, CDS, बैंकिंग और SSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जा रही है। अनुभवी प्रवक्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निशुल्क मार्गदर्शन के साथ अध्ययन सामग्री भी उपलब्ध कराई जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी जीजीआईसी गौरीगंज, बाबू महिपति सिंह महाविद्यालय तिलोई और एटीएस असैदपुर में प्रशिक्षण ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए 9306431126, 8528688054 और 9151935228 पर संपर्क किया जा सकता है।