
बसपा विधानसभा प्रभारी के बेटे की संदिग्ध मौत, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ बाराबंकी/लखनऊ/अयोध्या । बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने उत्तर प्रदेश में लगातार खराब कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई है और कहा है कि अपराध की घटनाएं रोकने के मामले में यूपी पुलिस पूरी तरह फेल है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश को संभाल नहीं पा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की जनता कानून के राज के लिए बहन मायावती की याद कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को बाराबंकी जिले की दरिया बाद विधानसभा के अकबरपुर गांव में पार्टी के एक विधानसभा प्रभारी के पुत्र की संदिग्ध मौत पर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस अधीक्षक से घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की बसपा के विधानसभा प्रभारी भरतराम गौतम का बेटा मुकेश कुमार -24रविवार की शाम अपने घर से बाहर गया वापस नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने उसके राइस मिल पर जाने की बात समझकर शांत बैठ गये। सोमवार की सुबह उसका मृत शरीर गांव के पास ही एक पुलिया के किनारे मिला। शरीर पर चोट के निशान हैं।पुलिस को जानकारी होने के बाद दरिया बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जानकारी होने पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल प्रतिनिधि मंडल के साथ मंगलवार को अकबर पुर गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया और परिवार को ढांढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट दर्ज कर मामले के शीघ्र खुलासे की मांग की है। प्रदेश अध्यक्ष ने कुदरत से पीड़ित परिवार को इस अपार दुःख को सहने की क्षमता प्रदान करने की प्रार्थना की है। प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह गौतम,अजय कुमार गौतम, मंडल प्रभारी राजेश गौतम, विक्रम गौतम , जिला अध्यक्ष तुलसी प्रसाद, विधानसभा प्रभारी राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।