news-details

अमृतसर से नांदेड़ जा रही सिख संगत का ललितपुर स्टेशन पर भव्य स्वागत

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ ललितपुर। श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, ललितपुर द्वारा सोमवार को सचखंड एक्सप्रेस से अमृतसर स्थित गुरुद्वारा गुरु के महल से तख्त श्री हजूर साहिब, नांदेड़ की यात्रा पर निकली सिख संगत का ललितपुर रेलवे स्टेशन पर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कमेटी के पदाधिकारियों ने संगत का अभिनंदन करते हुए गुरु का प्रसाद वितरित किया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। इस दौरान अमृतसर से आई सिख संगत ने स्वागत से अभिभूत होकर श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरविंदर सिंह सलूजा, मंत्री चरणजीत सिंह, जगजीत सिंह बॉबी, सतनाम सिंह भाटिया, अमोल सिंह, अगमजोत सिंह तथा गुरुद्वारा के मैनेजर केदार सिंह पिंटू को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। कमेटी के अध्यक्ष ओंकार सिंह सलूजा ने आगंतुक संगत का स्वागत करते हुए कहा कि ललितपुर की धरती पर सिख संगत का आगमन सौभाग्य की बात है। उन्होंने सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं सफल धार्मिक यात्रा की कामना करते हुए आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। स्वागत समारोह में श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों एवं सिख समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम श्रद्धा, सेवा और भाईचारे के वातावरण में संपन्न हुआ।