news-details

अमेठी में 4 अक्टूबर को 21 किमी हाफ मैराथन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पूर्व प्राविधिक शिक्षा मंत्री एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी डॉ. अमीता सिंह के जन्मदिन पर 4 अक्टूबर को ‘अमेठी मैराथन 2026’ का आयोजन किया जाएगा। राजर्षि रणंजय सिंह जन कल्याण समिति की ओर से आयोजित 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन सुबह 6:30 बजे स्वामी शांतानंद पुजारी इंटर कॉलेज, तुलापुर से शुरू होकर श्री आसलदेव इंटर कॉलेज, पीपरपुर में समाप्त होगी। महिला और पुरुष वर्ग के विजेताओं के लिए समान पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम स्थान पर ₹51 हजार, द्वितीय को ₹31 हजार, तृतीय को ₹21 हजार और चतुर्थ स्थान पर ₹11 हजार दिए जाएंगे। पांचवें से दसवें स्थान तक ₹5-5 हजार की पुरस्कार राशि मिलेगी। प्रतियोगिता में केवल अमेठी विधानसभा क्षेत्र के प्रतिभागी शामिल हो सकेंगे। पंजीकरण निःशुल्क है और अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।