
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि./रा.) ज्योति सिंह ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। प्रशासन के अनुसार जनपद में भय और आतंक का माहौल पैदा करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। आदेश के तहत मुंशीगंज थाना क्षेत्र के सराय खेमा निवासी लवकुश चौहान उर्फ मुकेश चौहान पुत्र रामनारायण चौहान को 1 अगस्त 2026 से छह माह की अवधि के लिए अमेठी की सीमा से निष्कासित किया गया है। एडीएम ने पुलिस को लोकशांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ तत्काल निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।