news-details

अमेठी में जनगणना की तैयारी तेज

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियों के तहत अमेठी में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण जारी है। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), गौरीगंज पहुंचकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया और कार्मिकों को सटीक एवं त्रुटिरहित आंकड़े दर्ज करने के निर्देश दिए।जनपद में जनसंख्या गणना के लिए 3650 प्रगणक और 615 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। इन्हें 68 फील्ड ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में घर-घर जाकर जानकारी जुटाने, निर्धारित प्रारूप में विवरण दर्ज करने और गणना कार्य की निगरानी से संबंधित प्रक्रियाएं समझाई जा रही हैं।निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 16 से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना होगी। इसके बाद एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक प्रगणक घर-घर जाकर जनसंख्या की गणना करेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं, इसलिए सभी कार्मिक जिम्मेदारी और सावधानी के साथ कार्य करें। उन्होंने अधिकारियों को प्रशिक्षण गंभीरता से पूरा कराने और निर्धारित समयसीमा में गणना कार्य सुचारु रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू और आईटीआई प्रधानाचार्य शिवाकांत द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।