
पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर अमेठी विधानसभा सीट पर भाजपा के टिकट के दावेदारों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है। पार्टी के कई संभावित दावेदार अलग-अलग माध्यमों से जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने और जनसमर्थन जुटाने में लगे हैं। जनसंवाद, जनसंपर्क और सामाजिक गतिविधियों के जरिए टिकट की दावेदारी मजबूत करने की कोशिश तेज हो गई है।पूर्व प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू और ब्लॉक प्रमुख प्रवीण कुमार सिंह जनसंपर्क अभियानों में सक्रिय नजर आ रहे हैं। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. संजय सिंह और पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह भी अपनी बेटी आकांक्षा सिंह के साथ क्षेत्र में संपर्क बढ़ा रही हैं।अनंत विक्रम सिंह की अपेक्षा शाम्भवी सिंह भी क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वह सती महारानी ट्रस्ट के माध्यम से जनसेवा से जुड़े कार्यों में भाग ले रही हैं।पूर्व प्रमुख और वरिष्ठ भाजपा नेत्री भी जनसंपर्क अभियान में पीछे नहीं हैं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के जरिए उन्होंने ग्राम प्रधानों से संपर्क किया और हाल में आम की उन्नत प्रजातियों के करीब दो हजार पौधे वितरित किए।जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि भी गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता के जरिए लोगों के बीच सक्रिय हैं। राजनीतिक रूप से अपनी दावेदारी मजबूत करने के लिए उन्होंने रविवार से जनसंवाद कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने संभाली।